रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को शहर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वह 10:55 बजे हेलिकॉप्टर से सीआईएसएफ इंदिरापुरम में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद 11 बजे आईटीएस कॉलेज मोहननगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यहां पर राज्यपाल टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेने के लिए स्वयंसेवी संगठनों को प्रोत्साहित करने और आयुष्मान भारत योजन के प्रगति की जानकारी लेंगी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेहतर कार्य करने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन सम्मानित करेंगी। इसके बाद वह नोएडा के एकेटीयू गेस्ट हाउस जाएंगी। वहां से 2:45 बजे डासना जेल का निरीक्षण करने जाएंगी। इसके बाद वह वृद्ध आश्रम दुहाई जाएंगी। 4:55 बजे एकेटीयू गेस्ट हाउस प्रस्थान करेंगी।
Previous Post Next Post