रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में धीरवाली स्थित एक नवविवाहिता द्वारा अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार धीरवाली ज्वालापुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी  लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। ज्वालापुर कोतवाली एसएसआई नितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि धीरवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।                                                                       
प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के मतभेद का बताया जा रहा है‌। अभी 6 माह पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। विवाहिता द्वारा ससुराल में फांसी लगाने की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इस संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के अनबन का मामला सामने आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है। विवाहिता के मायके में सूचना भिजवा दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।
Previous Post Next Post