रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें विधायक अजीत पाल त्यागी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को देव तुल्य माना जाता है, इसीलिए वह कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हैं और उन्हें नमन करते हैं।

सम्मान समारोह में मुरादनगर विधानसभा प्रभारी गोविंद चौधरी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जीडीए बोर्ड सदस्य डॉ केशव त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारतीय, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज, पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव मंचासीन रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष केशव त्यागी व अरविंद भारतीय ने कार्यकर्ताओं को सरकार व विधायक की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहां की केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां पार्टी अध्यक्ष से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं से चलती है, इसीलिए कार्यकर्ताओं को देव तुल्य माना गया है। उन्होंने विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि विधायक ने अपनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया हो।
सम्मान समारोह में मुरादनगर विधानसभा की पांचो विधानसभा के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। समारोह में गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष अमित रंजन, कविनगर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, राज नगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, मुरादनगर शहर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मुरादनगर देहात मंडल अध्यक्ष अमरीश त्यागी समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनका पटका पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
Previous Post Next Post