रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी आज सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ( सुभास पार्टी ) की कोर कमेटी एक महत्वपूर्ण बैठक प्रातः 10 बजे पार्टी मुख्यालय एफ-10, पटेल नगर, गाजियाबाद में आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की गई।

बैठक में पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में अपने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और प्रथम सूची के तहत शुक्रवार को 81 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की गई। शीघ्र ही पार्टी अपने अन्य प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। 

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सतेन्द्र यादव ने कहा वर्तमान समय में देश और प्रदेश की जनता केंद्र और प्रदेश सरकार से त्रस्त है और वह इन सरकारों के चुंगल से निकलना चाहती है। ऐसे में प्रदेश की जनता के लिए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी एक सबसे उत्तम विकल्प है हमारी पार्टी की सरकार देश हित में और देश की जनता के हित में हमेशा कार्यरत थी और रहेगी वर्तमान समय में पार्टी के लोग जहां भी जा रहे हैं उन्हें प्रदेश की जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में दिखाई देगा।

इस अवसर पर मुख्य रुप से पार्टी के पिछड़े वर्ग के अध्यक्ष बी0एम0 वर्मा, महानगर अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव, मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा ‘होदिया’, साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशी सुजीत तिवारी, गाजियाबाद विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप पाठक, लोनी विधानसभा प्रत्याशी तीर्थराज दूबे, धौलाना विधानसभा प्रत्याशी बिरेन्द्र सिंह सिरोही, संजय श्रीवास्तव, राम अवतार यादव, रंजीत कुशवाह, सुभाष ठाकुर, पवन कुमार, कुमारी खुशबु, अनुपम अग्रवाल, अर्जुन सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, विनोद अकेला, कमल बाबू, अनिल मिश्रा, श्रीकान्त गिरि, उमेश पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, सियाराम यादव, रमेश श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, विशाल सक्सैना, रिकेश, सोनू गहलौत, राजेन्द्र गौतम, विजय अभिलाषी,दीपक वर्मा, विवेक राणा, विकास, राम गोपाल, नसरूद्दीन मलिक, जगदीश गोयल, विशाल सक्सेना, राजेश यादव, देवेन्द्र शर्मा, पवन कुमार, आबिद, इरशाद, दीपक कुमार, संजय सिंह, सुनील यादव, रिंकू, अक्षय, रोहित आदि ने भी मुख्य रुप से शामिल रहे।
Previous Post Next Post