रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- सिविल डिफेंस के नगर प्रखंड की पोस्ट तीन की मासिक  बैठक संजय नगर केपी ब्लॉक स्थित वार्डन प्रदीप बाली के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि नीरज भटनागर ने सभी वार्डनों का मार्गदर्शन किया।                                        

बैठक में नीरज भटनागर ने बताया कि किसी भी आपदा के लिए प्रत्येक वार्डन को हमेशा तैयार रहना चाहिए। सभी वार्डन को हमेशा अपने प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड भी स्वयं रखना चाहिए ताकि कभी भी जरूरत हो तो प्रस्तुत किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि निष्क्रिय वार्डन के स्थान पर ऐसे स्वयंसेवकों की भर्ती की जाए जो समय दे सकें और सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम हों। फायर फाइटर के लिए नये युवाओं की भर्ती का सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल एवं कालेज के छात्र-छात्राओं को अग्नि शमन, प्राथमिक उपचार आदि का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिलाने की जरूरत है ताकि आकस्मिक दुर्घटना के दौरान वह अपना तथा दूसरों का बचाव कर सकें।                                         
इस मौके पर पोस्ट वार्डन अमित श्रीवास्तव, डिप्टी पोस्ट वार्डन एस के चौहान एवं रेखा अग्रवाल, प्रदीप बाली, पूनम शर्मा, श्रीवा अग्रवाल, पल्लवी शर्मा, शिवकुमार , जितेंद्र कुमार, विपिन गोयल, राजकुमार आर्य, रमाकांत यादव आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post