रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- राष्ट्रीय लोक दल जिलाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह ने रविवार को चिरंजीव विहार में एक मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में सुनील चौधरी को जिला सचिव नियुक्त किया। आज मीटिंग में सतीश राणा बहुजन समाज पार्टी से मनोज तिवारी भाजपा, योगेश सिरोही, विनोद रावत, धरम वीर दरोगाजी, मनोज यादव भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। 

मीटिंग में जिला अध्यक्ष चौधरी तेजपाल ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया, आज मुख्य रूप से अजय प्रमुख पूर्व प्रत्याशी मुरादनगर विधानसभा द्वारा सभी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों पर विचार रखे महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी, युवा महानगर अध्यक्ष हिमांशु नागर, छात्रा सभा जिला अध्यक्ष हिमांशु तेवतिया, विनीत चौधरी सभी ने अपने विचार रखे। 

मीटिंग में चौधरी जगबीर सिंह, चौधरी मनीष तेवतिया, संजय चौधरी, कृष्णपाल चौधरी, राकेश चौधरी, उमेश गिरी, रविंद्र नागर, ओमपाल साडू, सुनील शर्मा, विनोद रावत, मोहम्मद शमीम, दीपक लाला आदि की उपस्थिति दर्ज रही।
Previous Post Next Post