रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- मुरादनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की धर्मपत्नी पथिका त्यागी ने महानगर के मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी के घर संजय नगर सेक्टर 23 पहुंचकर उनकी मम्मी चन्द्रकला देवी से जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने गले लगाकर पथिका त्यागी को अजीत पाल त्यागी की पुनः ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद दिया। घर पहुंचने पर प्रदीप चौधरी की पत्नी बीना चौधरी, पुत्री डॉक्टर आंचल चौधरी, भतीजी अनुष्का चौधरी ने डोर टू डोर प्रचार करके एच ब्लॉक सेक्तर 23 संजय नगर में गहन जनसंपर्क कराया। 

योगी सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी के लिए लोगों ने अपार समर्थन दिया। इस अवसर पर विधानसभा प्रवासी शिखा माथुर,स्थानीय पूर्व पार्षद मुनेश नागर पत्नी पूर्व पार्षद मनबीर नागर(वार्ड 71), भाजपा महिला मोर्चा महानगर मीडिया प्रभारी शीतल चौधरी, राजनगर मंडल अध्यक्ष कविता चौहान, पूर्व अध्यक्ष कौशल तेवतिया, रमा गुप्ता, ऐडवोकेट अंजु पुंढीर आदि धुआंधार प्रचार का हिस्सा बनीं।
Previous Post Next Post