रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी की चुनावी समर की फोर्स चुनाव संचालन समिति के साथ रूबरू होने और उनको संगठनात्मक गुरु मंत्र देने के लिए राजस्थान प्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर गाजियाबाद पहुंचे। पूर्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री रहकर चंद्रशेखर ने यहां की राजनीतिक जमीन का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसीलिए उन्हें विशेषकर गाजियाबाद में चुनावी समर की विजय यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है। वे देर शाम मुरादनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी के चुनाव कार्यालय आरडीसी राजनगर पहुंचे उन्होंने वहां दो श्रेणियों में बैठक करके सभी से संवाद किया। 

बैठक की शुरुआत संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधानसभा प्रभारी गोविंद चौधरी ने दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गीत के साथ की गई। पहली श्रेणी की बैठक में चुनाव संचालन समिति से रूबरू होकर उन्हें उनका कार्य विस्तार बड़ी बारीकी से समझाया। दूसरी श्रेणी की बैठक में सभी वरिष्ठ नेतागण वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि महानगर अध्यक्ष महामंत्री से संवाद किया तथा चुनाव में उनकी  भागीदारी का महत्व बताते हुए कहा सभी को अपनी सभी जिम्मेदारी भूल कर केवल एक जिम्मेदारी मेरा बूथ सबसे मजबूत को आधार मानकर घर-घर प्रचार करना है। संगठन मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा संचालन समिति को मार्गदर्शन करते हुए बताया गया की भाजपा ही सर्वाधिक निर्णायक सरकार है भाजपा ने धारा 370 35a तीन तलाक आदि प्रमुख निर्णय को ठोस आधार पर जनता के समक्ष पेश किया है। 

उन्होंने कहा हमें घर घर जाकर भाजपा ही भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, भाजपा की सर्वाधिक जनभागीदारी की सरकार, भाजपा की सर्वाधिक गरीब कल्याणकारी सरकार, भाजपा ही सामाजिक सुरक्षा सुशासन वह विकास की सरकार है। हमें भाजपा सरकार द्वारा देश निर्माण की सकारात्मक सोच को घर-घर पहुंचाना है।

बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष, जिला प्रवासी डॉक्टर अनिल गुप्ता, सत्यनारायण गौतम,चुनाव संयोजक संजय कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल एमएलसी दिनेश गोयल ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष नरेश कश्यप दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा अशोक गोयल सरदार एसपी सिंह महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, विजय मोहन मित्तल, अशोक मोगा, अजय शर्मा अनिल स्वामी पवन गोयल , विधानसभा प्रवासी सुमन सेन, शिखा माथुर, प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी, सह संयोजक गोपाल अग्रवाल, सह संयोजक अमर दत्त शर्मा, रजापुर ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी, एडवोकेट कमल त्यागी, संजीव चौधरी, अमित भारद्वाज, राहुल गिरी, पप्पु नागर, प्रदीप चौधरी, जय कमल अग्रवाल, आशुतोश शर्मा, गुंजन शर्मा सीपी सिंह, मंजीत, धीरज शर्मा, संजीव त्यागी, अविरल गर्ग, राधे कृष्ण अरोड़ा, पुस्पेंद्र प्रधान, बॉबी त्यागी, गौरव चोपड़ा, मोनू त्यागी,हिमांशु मित्तल, संदीप यादव, राहुल चौधरी, वीरेंद्र सारस्वत, कपिल ओबेरॉय, पंकज गर्ग, शीतल चौधरी, उषा चौधरी,सुदेश कश्यप, मोहन सिंह रावत, कपिल वशिष्ठ, मंडल प्रभारी राजेंदर यादव,उदिता त्यागी, रुचि गर्ग, संदीप त्यागी, अश्वनी शर्मा,मंडल अध्यक्ष विनित शर्मा, दुष्यंत पुंडीर, अमित रंजन नितिन गोयल, अमरीश त्यागी, मंडल महामंत्री आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post