◼️एक प्रयास आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए 


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जनपद के प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ , उद्यमियों के साथ, प्रमुख व्यापारियों के साथ "एक प्रयास आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए"  विषय पर ऑनलाइन जूम मीटिंग के माध्यम से 21 जनवरी को अपरान्ह 4:20 बजे एक संवाद-समागम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर आदि जिलों के सभी वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध उद्यमियों , चिकित्सकों, व्यापारी भाइयों एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों ने उक्त ऑनलाइन संवाद समागम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागिता की। 

सभी ने बारी बारी अपनी बात मुख्यमंत्री योगी के समक्ष रखी। उद्यमियों और पारियों के द्वारा मुख्य बाद जो सामने आई वह निम्न है- योगी काल में उद्योग स्थापित हुए निवेश बड़ा युवाओं को रोजगार मिला। एक ने तो यहां तक कहा अपराधियों में इतना भय व्याप्त हुआ कि वो राहगीरी छीन झपट भी छोड़ दी। बहु बेटी सुरक्षित है। लव जेहाद पर विराम है। भाजपा राज़ में साईकिल भी सुरक्षित है वरना श्रमिक के कम्पनी से घर जाते हुए चोर लुटेरे उसकी साईकिल लूट लेते थे वो पैदल हो जाता था आज सब ठीक है। सहारनपुर से लोग पलायन करने लगे थे अब वही योगी सरकार की सुरक्षा में अपना व्यापार कर रहे हैं। और तो और अब कैराना में भी शॉपिंग मॉल, पैट्रोल पम्प खुलने शुरू हो गए हैं।

अंत में मुख्यमंत्री योगी ने सभी की बातों का सम्मान करते हुए अपना विषय जोड़ते हुए कहा आपने भय मुक्त और सुरक्षा का माहौल उत्तर प्रदेश में मांगा वो हमने कर दिखाया। हमने अपने पांच साल जिसके तीन साल ही हमें प्रदेश के विकास के लिए मिले बाकी दो साल महामारी के नाम चले गए। विषम परिस्थितियों में भी हम रूके नहीं थके नहीं झुके नहीं प्रदेश की जनता को महामारी के चुंगल से निकाला अपना राजधर्म पूरा किया। हमने सुरक्षा का माहौल देकर निवेश को बढ़ावा देने का काम किया है। आप सभी व्यापारियों, उद्यमियों ने हमें सरकार के कार्यों के प्रति जिस सकारात्मक सोच से रूबरू कराया है उसे आगे प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास अवश्य करना है। हमने विकास व सुशासन, दंगा मुक्त सरकार दी है आगे भी हम उत्तरप्रदेश को देश की नम्बर वन की इकोनॉमी में शामिल करने का काम करेंगे। 

अंत में ज़ूम संवाद से जुड़े सभी बंधुओं का आभार जताया। संवाद से जोड़कर अपना अपना विषय रखने में उद्योगपति जनक भाटिया ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान डॉक्टर पी एन अरोड़ा डॉक्टर राजकुमार पोद्दार डॉ मधु पोद्दार उद्यमी नीरज सिंघल, अरुण शर्मा, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी अशोक भारतीय, प्रशांत सरैया राजकुमार त्यागी दीपक गुप्ता शैली साहनी, ए एस नंदा, हरेंद्र मोर जानी प्रहलाद अरुण मित्तल कमल शुक्ला अतुल भाटिया सर्वेश पाठक राजकुमार गुप्ता किरण पाल पांचाल अरुण लथ, डीएन गोयल अंकित सिंघल दीपू जायसवाल शांतनु टॉक प्रचित सिंह अरविंद शर्मा राजीव शुक्ला आरती वर्मा सुजीत कुमार प्रसाद गौरव राय विमल मुद्रा मुकेश गुप्ता नरेंद्र विक्रम सिंह सचिन गोयल कुलदीप अत्री , अयांजीत सेन आदि सीधे वर्चुअल बैठक से जुड़े।
Previous Post Next Post