रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- मुरादनगर विधानसभा के प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आधी आबादी ने कमान अपने हाथों में संभाल ली है। इसकी शुरुवात पॉच मंडलों की मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा की टीम के साथ प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की धर्मपत्नी पथिका त्यागी को महिला शक्ति का पुरजोर सहयोग दिलाने के उद्देश्य से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला सम्मेलन के संयोजिका के रूप में कमान महानगर मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा शीतल चौधरी ने संभाली। 

प्रदेश नेतृत्व से उदिता त्यागी, दिल्ली प्रदेश मंत्री एवं प्रवासी मुरादनगर विधानसभा शिखा माथुर,महिला मोर्चा महानगर की ओर से महामंत्री रेनू चंदेला, किरण सिंह मुरादनगर विधानसभा प्रभारी लाभार्थी अभियान,कविता चौहान राज नगर मंडल अध्यक्ष,वर्षा हजेला कवि नगर मंडल अध्यक्ष, सविता त्यागी गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष,  मोनिका वर्मा मुरादनगर शहर मंडल अध्यक्ष, संगीता पांडे देहात मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहीं। सभी बहनों से संगठनात्मक संवाद करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के राजनीतिक सलाहकार अनिल गुप्ता जिला चुनाव विस्तारक उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा हमें कोविड प्रोटोकोल निभाते हुए पांच पांच की टोली में घर जाकर दस्तक देनी है वोट की अपील करनी है। उदिता त्यागी ने कहा योगी सरकार में बहनों को सम्मान और सुरक्षा मिली है हमें पूरी ताक़त के साथ योगी सरकार को फिर कमान सौंपने के लिए भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को भारी मतों से जीताना होगा। विधानसभा के इस महिला सम्मेलन में पांचों मंडलों से महिला मोर्चा से जुड़ी व पूर्व पधाधिकारी सहित काफी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही। सम्मेलन में पहुंचने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्याशी पत्नी पथिका त्यागी ने कहा आप सभी ने इतनी बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर योगी सरकार की पुनरावृत्ति को सुनिश्चित करने का काम किया है। हम सुरक्षित प्रदेश की बेटी हैं हम सुरक्षित सरकार का चयन कर सकती हैं। इसलिए हमें योगी सरकार को फिर एक बार लाने के लिए काम करना है।
Previous Post Next Post