रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर भारत माता के लाल अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को उनकी शाहदत पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुभास पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र यादव ने कहा आज से 91 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद में चन्द्रशेखर आजाद पार्क( तत्कालीन एल्फ्रेड पार्क) में अंग्रेजों से भारत माता को आजाद कराने की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए थे। हमें उनके त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है और भारत में चन्द्रशेखर आजाद जैसे देशभक्त पैदा करने हैं। 

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से मनोज कुमार शर्मा "होदिया", उदयवीर यादव, सुनील दत्त , जसविंदर सिंह हरजस सिंह गुरज़स सिंह दीपक वर्मा, सूरज भान सिंह, सुरेश राणा, राजीव रैना, मानव सिंह होदिया, अक्षय पाल, सुनील यादव, राम रतन गुप्ता, विकास कुमार,सोनू ,अमित , सुनील सैनी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे
Previous Post Next Post