रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- विधानसभा चुनाव के जनसम्पर्क अभियान मे शुक्रवार को साहिबाबाद विधानसभा के वार्ड 37 मे भाजपा स्टार प्रचारक जनरल वी. के सिंह केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने डोर टू डोर घर घर जाकर जनसम्पर्क किया। जनसंपर्क अभियान मे महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद सरदार सिंह भाटी, पश्चिमी युवा मोर्चा सदस्य रवि भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता कालीचरण पहलवान ने साहिबाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के लिए घर घर जनसंपर्क किया।

भारत माता चौक पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनरल वीके सिंह के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने आप मे साहिबाबाद विधानसभा मे भगवा लहर की प्रचंडता का विश्वास संघटन को दिला गया। जगह जगह मातृ शक्ति ने तिलक एवं पुष्प वर्षा कर जनरल वी के सिंह,पार्षद सरदार सिंह भाटी, रवि भाटी, कालीचरण पहलवान , कैलाश यादव, दीपक ठाकुर, सुदीप शर्मा एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद एवं भाजपा की प्रचंड जीत की शुभकामनायें प्रेषित दीं।
 
कार्यक्रम का समापन प्राचीन श्रीराम मंदिर मे हुआ जहाँ पार्षद सरदार सिंह भाटी, रवि भाटी, कालीचरण पहलवान एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने गदा एवं अंगवस्त्र पहनाकर जनरल वी के सिंह का स्वागत कर सम्मानित किया। जनरल वीके सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए कहा की एक एक वोट राष्ट्र हित, समाज हित, विकास, सुरक्षा, विश्वास पर भारतीय जनता पार्टी को पड़ेगा, आगमी 10 फरवरी को सभी कार्यकर्त्ता एक एक वोट की चिंता करते हुए अपने आस पास के समस्त लोगों का जनजागरण करते हुए कमल के निशान पर सुनील शर्मा एवम भाजपा के पक्ष मे भारी मतदान की चिंता करें, जिस ध्येय के साथ प्रधानमंत्री देश का नेतृत्व कर रहे हैं, वो एक शशक्त, आत्मनिर्भर, विश्व मार्गदर्शक भारत की नींव रखेगा. उत्तरप्रदेश मे योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए हर एक वो कार्य किया है जो एक कुशल नेतृत्व को दर्शाता हैं।

पार्षद सरदार सिंह भाटी ने जनरल वीके सिंह को आश्वासत करते हुए कहा की वार्ड 37 ,82 एवम आसपास के क्षेत्रों से लाखो वोट राष्ट्र निर्माण मे, भय मुक्त वातावरण के लिए, विकास के लिए, सुरक्षा के लिए अपना मतदान करते हुए कमल के निशान पर पड़ेंगे ओर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील शर्मा को पुनः भारी मतों से विजय बनाते हुए योगी आदित्यनाथ को प्रचंड बहुमत से उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। रवि भाटी ने सभी उपस्तिथि कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ पर सत प्रतिशत मतदान की चिंता करते हुए एक 2 वोट को मतदान स्थल तक ले जाने की अपील की। सांसद वीके सिंह ने 2 वर्षो से श्री राम मंदिर मे कोरोना टीकाकरण मे कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों मे डॉ. गोपाल सिंह, कविता सिंह, जैस्मिन, कृष्णा, राहुल,हेमंत,सना, प्रमोद को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम मे कुलदीप चौहान ,पार्षद बलवंत , पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद,पूर्व पार्षद एस पी सिंह,योगेश चौधरी पूर्व पार्षद, कमल भाटी, लीलूप्रधान, नीरू शर्मा, नीतू सिंह,मुकेश यादव, जितेंद्र सोलंकी, राजीव सोलंकी, छुट्टन, भ्रम चौधरी, भोपाल यादव, अनूपखन्ना, अरुणपाल, आकश भाटी, अजीत यादव,  रोहित दयाल, अमर सिंह,  वेद प्रकाश शर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेश चन्द्र मित्तल, कमल कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार चंदौक, रामचंद्र प्रधान ,अजीत यादव, विनोद सिंघल, अजयचन्द्र प्रधान, अशोक भाटी, ललित,सोनू, अमित अरोरा, जितेन्द्र चौधरी, दीपक मिश्रा, सुनील,सूरज भाटी. महिला मोर्चा से नीतूप्रकाश,बबली चौहान, गीता, मंजू भाटी, बबिता भाटी, मीरा भाटी रमावती, आशा, प्रियंका आदि लोग  उपस्तिथ रहे. मंच का संचालन रवि भाटी ने किया।
Previous Post Next Post