सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा रविवार को नेहरूनगर स्थित नेहरू स्टेडियम में एनुअल स्पोर्ट्स डे मनाया गया। स्पोटर्स डे पर कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिनमें डॉक्टरों के अलावा उनके परिजनों ने भी  ााग लिया। स्पोटर्स डे का उदघाटन मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डॉ भवतोष शंखधर ने किया।
उन्होंने स्पोटर्स डे के आयोजन के लिए संस्था के पदाधिकारियांे की सराहना की। पुरूष डॉक्टरों के अलावा महिला डॉक्टरों के बीच भी मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। पुरूष डॉक्टरों का मैच प्रेसिडेंट इलेविन व सेक्रेटरी इलेविन के बीच हुआ जिसमें प्रेसिडेंट इलेविन ने बाजी मारी।  बेस्ट बैटमैन का अवार्ड डॉ हर्षित और बेस्ट बॉलर का अवार्ड डॉ संजीव वर्षिनी को दिया गया।
महिला डॉक्टरों में डॉक्टर एकता व डॉक्टर नेहा पोद्दार को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड मिला। बैलून रेस, बनाना रेस समेत कई अन्य रेस का आयोजन भी हुआ जिनमें डॉक्टरों के अलावा उनके बच्चों ने भी अपना दमखम दिखाया। विजेताओं को पुरस्कार देर सम्मानित किया गया। आईएमए के प्रेसिडेंट डॉ आर के गर्ग सेक्रेटरी डॉ संजीव जैन, कोषाध्यक्ष डॉ तरुण अग्रवाल, स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ उमेश मदान, डॉ आलोक शर्मा, डॉ शलभ गुप्ता, डॉ भगत आदि ने सहयोग दिया।
Previous Post Next Post