◼️दोस्तों ने गले मिलकर तो छोटों ने बुजुर्गों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- गुलमोहर एन्क्लेव में रहने वाले लोगों ने श्रद्धापूर्वक होली का त्यौहार मनाया। गुरुवार की देर रात सवा 9 बजे मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन किया गया तथा इसके बाद साढ़े 9 बजे होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं छोटे बच्चों ने बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। 
    
गुरुवार को गुलमोहर एन्क्लेव के मुख्य द्वार का नज़ारा कुछ और ही था। सोसायटी के सभी लोग होलिका दहन के लिए यहां एकत्रित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया। होलिका दहन होने के बाद सभी लोगों ने उसमें जौं भूने और एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। 
इस अवसर पर आरडब्लयूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने कहा कि होली का त्यौहार प्रेम से मनाया जाने वाला एक त्यौहार है। आज ही के दिन हिरण्यकश्यप की बहन होलिका भक्त प्रह्लाद को गोदी में लेकर अग्नि में बैठ गई थी लेकिन भक्त प्रह्लाद की श्रीहरि विष्णु में आस्था के आगे होलिका का वरदान भी बेकार गया। इसीलिए हमें भी भगवान पर भरोसा रखते हुए जीवन मे केवल कर्म करते रहना चाहिए। होलिका दहन के बाद आरडब्ल्यूए के द्वारा सभी को मिष्ठान वितरित किया गया
Previous Post Next Post