◼️परिवार व सम्बंधियों ने होने वाली बहु को दिया आशीर्वाद


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- अपनी मेहनत के दम पर गुलमोहर एन्क्लेव का नाम रोशन करने वाले आईपीएस आयुष विक्रम सिंह शनिवार को डॉ पारुल के साथ सगाई के बंधन में बंध गए। यूपी कैडर के आईपीएस आयुष विक्रम सिंह के जीवन के नए पड़ाव के लिए सभी एन्क्लेववासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 
      
बता दें कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े अवध बिहारी सिंह(एडीजे) के परिवार में एक नए मेहमान का आगमन हो रहा है और ये नया मेहमान उनकी पुत्रवधु के रूप में उनके आंगन की बगिया को सुशोभित करने आ रहा है। बता दें कि एडीजे अवध बिहारी सिंह के सुपुत्र आयुष विक्रम सिंह का सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करने का था। जिसके लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत की और अपने माता पिता को गर्व महसूस कराते हुए आईपीएस के लिए चयनित हुए। 

परिवार की खुशियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। अब परिवार में बहु आने की खुशियां मनाई जा रही हैं। परिवार ने सरोज देवी व एसके सिंह की पुत्री डॉ पारुल को अपने लाड़ले के लिए चुना है। यह शुभकार्य शनिवार 5 मार्च को गाजियाबाद के वेदांता फार्म के लीफ बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुआ और इस पल के साक्षी परिवार के साथ साथ गुलमोहर एन्क्लेव के गणमान्य लोग भी बने। इस खुशी के मौके पर एडीजे अवध बिहारी सिंह व उनकी पत्नी कृष्णा देवी ने बताया कि परिवार में नए मेहमान के आने की बेहद खुशी है। परिवार की बगिया को महकाने के लिए एक और सदस्य आ रहा है जिसका पूरे परिवार को बेसब्री से इंतज़ार है। 

गुलमोहर एन्क्लेव आरडब्लूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी भी अपने भतीजे आयुष विक्रम सिंह के जीवन मे आये इस शुभ अवसर पर बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि आयुष बहुत ही होनहार है एवं सभी का सम्मान करता है इसीलिए वह सभी का प्रिय है।
Previous Post Next Post