सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- मेरठ रोड स्थित आरसीसीवी गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग नगर क्षेत्र द्वारा ब्लॉक स्तरीय आत्मरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बडी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और आत्मरक्षा के टिप्स दिए। प्रतियोगिता का उदघाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी बृज भूषण चौधरी, कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह सिरोही व प्रधानाचार्य डॉ नीतू चावला ने किया। 

प्रतियोगिता में छात्राओं ने जूडो-कराते के दांव-पेंच दिखाकर आत्मरक्षा के टिप्स दिए। छात्र-छात्राओं ने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक बालिका बेसिक शिक्षा गौरव त्यागी, रुचि त्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र गाजियाबाद भूपेश दिनकर,  कुसुम सिंह, हरि ओम सिंह, आरती गुप्ता, शशि खन्ना आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post