सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। समारोह का उदघाटन स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि बढता प्रदूषण आज की सबसे बडी समस्या है। प्रदूषण पर अंकुश व पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। हमें यह ध्यान रखना होगा कि पर्यावरण संरक्षण से ही पृथ्वी को बचाया जा सकता है। 

पृथ्वी की रक्षा से ही हमारी भी रक्षा होगी। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बढते प्रदूषण व उनसे होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। कविताओं के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के बच्चों ने नाटक भी प्रस्तुत किया। कक्षा छह व कक्षा सात के बच्चों ने पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पौधे लगाए और उनकी नियमित देखरेख करने का संकल्प लिया।
Previous Post Next Post