सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल में आयोजित पृथ्वी संरक्षण सप्ताह का समापन शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते कई कार्यक्रम हुए। पोस्टर रंग भरो प्रतियोगिता, निबंध, क्राफ्ट, स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं में बडी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 

मुख्य अतिथि डॉ बिन्दु शर्मा व प्रिंसिपल इन्दु शर्मा ने कहा  कि पृथ्वी को बचाना हम सभी का दायित्व है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
Previous Post Next Post