रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- विशाल युवा हिंदू  वाहिनी के तत्वाधान में सर्व समाज में अपनी पहचान बनाए हुए अनेकों संस्थाओं में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान को विशाल युवा हिंदू वाहिनी संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया है। 

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश की प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय महामंत्री बहन रेखा तथा संगठन के राष्ट्रीय मंत्री सचिन भारती राष्ट्रीय महामंत्री कुमार देवाशीष एवं महिला प्रकोष्ठ दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा मंडार तथा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह के साथ दिल्ली प्रदेश के सम्मानित पदाधिकारी एवं महिला प्रकोष्ठ की सम्मानित बहनों ने विशाल युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक के तौर पर  नियुक्त हुए ब्रह्म ऋषि विभुति डॉ बी के शर्मा हनुमान को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं और बधाई दी तथा संगठन में बहुत-बहुत अभिनंदन और स्वागत किया।

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय मंत्री सचिन भारती डॉ सोम प्रकाश प्रदेश मंत्री डॉ सुजीत प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित पंडित प्रदेश प्रवक्ता एवं दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी अरुण त्रेहान लक्ष्मी नगर मंडल महामंत्री जीतेंद्र कथूरिया सचिव महिला प्रकोष्ठ काव्या एवं छतरपुर की जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सभी सम्मानित साथी गण इस विशेष कार्यक्रम को आप सभी के द्वारा करके संगठन हित में एक बहुत ही अच्छा संदेश दिया गया इसके लिए इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सम्मानित भाइयों और बहनों का  बहुत-बहुत आभार तथा राष्ट्रीय संरक्षक का संगठन में बहुत बहुत स्वागत एवं बधाई
Previous Post Next Post