रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा महानगर कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई l उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्षों से समाजवादी पार्टी के गढ़ बने रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज करा कर आगामी लोकसभा वर्ष 2024 के चुनाव का संकेत स्पष्ट कर दिया है। 
  
उन्होंने शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व की कुशल संगठन एक क्षमता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की कुशल नीति तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आज यह जीत हासिल हुई है l
   
इस अवसर पर कार्यालय पर गोपाल अग्रवाल, संजीव चौधरी, अश्वनी शर्मा, पंकज भारद्वाज, कामेश्वर त्यागी, नीरज गोयल, श्याम शर्मा, लीलू जाट, विपिन सैनी, कुलदीप नागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post