रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- नेहरू नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर आयोजित किए गए एक सादे कार्यक्रम में मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी का जन्म दिवस मनाया गया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर पदाधिकारियों ने विधायक को पटका और चित्र भेंटकर शुभकामनाएं दी।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना केवल एक राजनीतिक दल है बल्कि एक पूरा परिवार है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की छोटी से छोटी खुशी और छोटे से छोटे दुख में भी सभी बराबर के भागीदार रहते हैं। कार्यक्रम को साधारण तरीके से मनाए जाने के कारण को बताते हुए विधायक अजीत पाल त्यागी ने बताया की गत दिवस मणिपुर में भूस्खलन के कारण एक आर्मी कैंप के धंस जाने की वजह से शहीद हुए जवानों की शहादत के कारण अपने जन्मदिन को साधारण तरीके से मनाने का निर्णय लिया था। उन्होंने कार्यालय पर उपस्थित हुए तथा उनके आवास पर पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए उनके द्वारा दी गई शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडिता महामंत्री सुशील गौतम गोपाल अग्रवाल उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी मंत्री संजीव चौधरी किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज पार्षद एवं नेता सदन सुनील यादव महानगर सह मीडिया प्रभारी अमित भारद्वाज रिचा भदोरिया ज्योति चौहान पिंटू तोमर धर्मेंद्र उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post