सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में सिखों के आठवें गुरू हर किशन सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। बच्चों को गुरू हरकिशन सिंह के जीवन पर आधारित वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने बताया कि बच्चों ने सबसे पहले भूड-भारत नगर के गुरू़द्वारे में जाकर मत्था टेका और संगत में भाग लिया। उसके बाद उन्होंने स्कूल में गुरू हरकिशन सिंह के जीवन पर बनी वीडियो फिल्म देखी व उनके जीवन पर निबंध भी लिखा। 

स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने बच्चों को बताया कि गुरू हरकिशन सिंह सिखों के आठवें गुरु थे। पांच वर्ष की अल्प आयु में ही उन्हें गुरुपद प्रदान किया गया। इसीलिए उन्हें बाल गुरू भी कहा जाता है। दिल्ली में चेचक महामारी के दौरान उन्होंने लांेगों की बहुत सेवा की जिसके कारण वे भी इसकी चपेट में आ गए और महज आठ वर्ष की उम्र में ही  उन्होंने पूरे विश्व को सेवा, मानवता व धर्म का मार्ग दिखाकर अपने प्राण त्याग दिए थे।
Previous Post Next Post