रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाज़ियाबाद के महामंत्री अशोक चावला के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री दिनेश खटीक से उनके निवास गंगा पुरम, मेरठ में  गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किराया वृद्धि एवं स्थांतरण वृद्धि प्रकरण को लेकर पुनः अवगत कराया गया। इस  पर मंत्री दिनेश खटीक ने गंभीरता से विषय को समझते हुए आश्वस्त किया कि यह मुद्दा जो कि शासन को भेजा जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि में , स्वंय नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से वार्ता कर पूरे विषय को अवगत करा कर  आपका मिलने का समय निश्चित करा दिया जायेगा। हमारे अनुरोध पर आप भी अरविंद शर्मा से मिलने के समय  हमारा नेतृत्व करें। हमारे अनुरोध को स्वीकार कर साथ चलने का आश्वासन दिया। हम सभी मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। मंत्री दिनेश खटीक गाज़ियाबाद के प्रभारी भी है। 

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष व रमते राम रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश स्वामी , उपाध्यक्ष एवं पंजाबी गोल मार्केट के अध्यक्ष राकेश बवेजा,  सुरेश गुप्ता ,प्रवीण कुमार तितोरिया, पवन गंभीर, विजय ढिंगरा ,राजेश लोहिया, विनोद गुप्ता आदि शामिल थे।
Previous Post Next Post