रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार की उपनगरी कनखल क्षेत्र की भगवन पुरम कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इन आवारा कुत्तों द्वारा कई बच्चों और महिलाओं तथा वृद्धों को अपना शिकार बनाया जा चुका है। कॉलोनी वासियों में इन आवारा कुत्तों के कारण भय का माहौल व्याप्त है।                         

कनखल क्षेत्र की भगवन पुरम कॉलोनी में इन आवारा कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाने से संक्रमण का खतरा भी उत्पन्न हो गया है।  ये आवारा कुत्ते महिलाओं और बच्चों को कई बार काट चुके हैं। इनका कॉलोनी में प्रवेश करने वाले हर आगंतुक के पीछे भागकर काट लेना आम बात है। कई बार बुजुर्ग दंपत्ति  इनका शिकार बन चुके हैं। इन आवारा कुत्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।कॉलोनी के बच्चे इन आवारा कुत्तों के कारण घर के बाहर खेलने में डरते हैं तथा कॉलोनी में काम करने वाली महिलाएं कुत्तों के डर के कारण घरों में कार्य नहीं कर पा रही है।     

क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी निगम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी से इन आवारा कुत्तों से क्षेत्र में फैल रही गंदगी व संक्रमण तथा इनसे छुटकारे हेतु इस समस्या को गंभीरता  से निराकरण कराने की मांग की है।
Previous Post Next Post