रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग में महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवल एवं उत्तर प्रदेश महासचिव/मंडल प्रभारी विनीत चौधरी व कामेश रतन प्रदेश सचिव/ महानगर प्रभारी उपस्थित रहे।  

जिसमें प्रदीप नरवाल ने कहा 4 सितंबर को दिल्ली में महंगाई बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को इस समय एक निर्णायक भूमिका निभानी है। जिससे कि कांग्रेस पार्टी जनता और वर्तमान की केंद्र सरकार के द्वारा झूठे जुमले बाजी व महंगाई पर लगाम न लगाने के बारे में जनता को जागरूक किया जाए। महानगर कांग्रेस कमेटी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना का आह्वान किया और जिस से केंद्र सरकार को इस बेलगाम महंगाई को लगाम लगाने के लिए विवश होना पड़े।

आम जनता को जागरूक करना होगा कि आप लोगों को किस तरीके से लूटा जा रहा है। महंगाई पर कहीं से कहीं तक कोई भी भाजपाई बोलने को तैयार नहीं है सिर्फ आरोप और प्रत्यारोप और हिंदू मुस्लिम की राजनीति की जा रही है। लोकेश चौधरी महानगर अध्यक्ष के द्वारा संबोधित करते हुए कहा यह जनता की लड़ाई है इसमें एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ हजारों की संख्या में रैली में पहुंचेंगे विदित चौधरी ने कहा महंगाई से आम जनता त्रस्त है और केंद्र सरकार मस्त है आम जनता भी इस महंगाई बचाओ रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। 

मीटिंग में मुख्य रूप से वक्ता कामेश रतन केके शर्मा पूर्व विधायक सुशांत गोयल विधानसभा प्रत्याशी सतीश त्यागी पूर्व प्रदेश महासचिव कार्तिक कौशिक कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता महासचिव आनंद चौधरी महासचिव बलजीत भाटी सचिव हाजी लियाकत अली पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी पूर्व पार्षद पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक पार्षद दल के नेता सत्य प्रकाश जी पार्षद अजय शर्मा बीके सिसोदिया विनोद कुमार पार्षद चेतन यादव पार्षद मनोज कुमार विजेंद्र यादव जिला अध्यक्ष हीरालाल जाटव पूर्व पार्षद फारूख सैफी रितेश कसाना समीना खातून सविता गौतम अशोक कुमार खुर्शीद खान महिला अध्यक्ष कमलेश कुमारी एडवोकेट फारुख सैफी ओम दत्त गुप्ता उपाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता महासचिव अनुज चौधरी बाबूराम शर्मा आशीष प्रेमी अध्यक्ष sc-st विभाग दिलशाद मालिक राजीव गुप्ता अशोक धनकर मनोज शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post