रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- उत्तराखंड राज्य में कोरो ना दोबारा धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। राज्य के हरिद्वार जिला कारागार में कैदियों की जांच शिविर में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।               

हरिद्वार स्थित रोशनाबाद जिला कारागार में कैदियों की जांच में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।जिला कारागार जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल में कैदियों की हेपेटाइटिस जांच हेतु 28 व 29 जुलाई को एक शिविर लगाया गया था। 

शिविर में कैदियों की जांच हेतु सैंपल लिए गए जांच में 1250 पुरुष कैदी और 60 महिलाओं कैदियों की जांच की गई।जांच के दौरान रिपोर्ट में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अभी कई कैदियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। एक साथ 43 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
Previous Post Next Post