रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार के मध्य क्षेत्र में स्थित सिटी कंपलेक्स में भारतीय समाज सुधार संस्था एवं हरिद्वार नागरिक मंच ने आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को प्रगति की ओर ले जाने वाली सभी चीजों का एक मूर्त रूप है।                                                             
भारतीय समाज सुधार संस्था हरिद्वार महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने कहा आज़ादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने और यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने की एक पहल है।इस अवसर पर संपादक अरुण कुमार पाठक के पुस्तक चेतना पथ का बिमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक जगदीश लाल पाहवा, इंजीनियर मधुसूदन आर्य ,सतीश जैन, महेश गौड़, रामदेव मौर्य, जगदीश बिरमानी, एस एस राणा, विनोद मिततल, प्रमोद शर्मा, अरुण पाठक,विश्वास सकसेना, अरुण पाठक, कुलभूषण शर्मा, वीरेंद्र राघव, दीपचंद राजपूत, डा० दीपक देवरा, अनिल भारती, राजीव त्यागी, जगबीर सिंह, बी.आर.धींगरा, केदारनाथ वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post