रिपोर्ट :- नासिर खान

यूपी/लखनऊ :- राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबाबू रस्तौगी की अध्यक्षता में और प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ हरदोई रोड स्थित राज सेलिब्रेशन के सभागार में राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने सभागार में पहुंचे सभी व्यापारियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग समाज और सरकार की रीढ़ की हड्डी होता है। उसके सहयोग से ही सेवा कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने व्यापारियों के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। 

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केके शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह संगठन उत्तर प्रदेश में ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में व्यापारियों के हितार्थ व समाज सेवा के उद्देश्य के साथ बड़ी तेजी से कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का विस्तार बहुत जल्द नेपाल, श्रीलंका और स्विजरलैंड में किया जाएगा जिसके लिए वहां के व्यापारियों से वार्ता पूर्ण हो चुकी है।

इस दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक अराजनैतिक संगठन है जो देश भर के व्यवसाइयों को एकजुट कर एक मंच पर लाने के लिए प्रयासरत है। 
प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने सभी आगुंतकों का स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पर स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में बहुत तेजी के साथ व्यापारी वर्ग हमारे संगठन के साथ जुड़ रहा है, प्रदेश में संगठन व्यापारी की मजबूत आवाज बनकर उभर रहा है, लघु व्यापारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक की समस्या को उठाने में संगठन निरन्तर संघर्षरत है। 

प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने मंच के माध्यम से सरकार से मांग की कि जीएसटी का सरलीकरण करते हुए आम आदमी के जीवन में उपयोग उपभोग वाली वस्तुओं को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत के स्लैब में लेकर राहत देने का काम करें तथा सरकार व्यापारी आयोग के गठन के बारे में निर्णायक भूमिका अदा करे। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबाबू रस्तौगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत का व्यापारी अपने को संगठित करेगा तभी सरकारें उन्हें जाति वर्ग से न जोड़कर केवल व्यापारी वर्ग के नाते उसके वजूद को मानेगी। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के के शर्मा, संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक त्यागी, पूरन मौर्य,राष्ट्रीय सचिव विभा मौर्या, पूजा श्रीवास्तव, मुकेश दुबे, जेपी मोदी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, प्रदेश संयोजक अनुशासन समिति विनीत शर्मा,प्रदेश महामंत्री व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप चौधरी,उपाध्यक्ष पदम ओदिच्य, प्रशांत शर्मा,सचिव यशपाल भाटी, शिवराज सिंह, सुमन कुमारी, मीनाक्षी सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रियंका मौर्या, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, रुद्र प्रताप त्यागी, जिला अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा, संतोष पाल, उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, मंगू प्रधान,इशरत, विनोद कुमार, प्रशान्त कुमार आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का माला पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं मीडिया बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।
Previous Post Next Post