सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

नई दिल्ली/गाजियाबाद :- प्रीतपाल सिंह खोसला को राष्ट्रीय लोजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर संगठन विस्तार हेतु एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रीतपाल सिंह खोसला को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। 
   
इस मौके पर प्रीतपाल सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पूरी निष्ठा. ईमानदारी और विश्वास के साथ कार्य करते हुए युवाओं को पार्टी की नीतियों अवगत कराते हुए जोड़ने का कार्य करूंगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार द्वारा जो विश्वास मुझ पर जताया गया है, उस विश्वास को कायम रखते हुए पार्टी को पूरे राष्ट्र में मजबूत करने का कार्य करूंगा।
  
इस मौके पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जियालाल, युवा महासचिव एलविस जोसेफ, रामजीत सिंह, सुभाष बिहारी, रंजीत राम, श्याम दीक्षित, उपेंद्र यादव, मनीष गिरी, प्रभव चौधरी, गुरमीत सिंह खोसला, मनीष अरोड़ा, जगदीप सिंह खोसला, मोहित मलिक, हरीश शुक्ला, मनोज शुक्ला, अभिनव , राघव, सौरभ, सिदक खोसला सहित अन्य साथियों ने प्रीतपाल सिंह खोसला को बधाई व शुभकामनाएं दी।
Previous Post Next Post