सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाज़ियाबाद :- किसी कवि सम्मेलन की सफलता के जो भी मापदंड हो सकते हैं, कल शाम हिंदी भवन में हुआ आज़ादी का महोत्सव कवि सम्मेलन उन सभी मापदंडों पर खरा माना जाएगा। हिंदी भवन के लगभग एक दशक के कार्यक्रमों पर नजर डालें तो अब तक के सर्वश्रेष्ठ तीन कार्यक्रमों में इस कवि सम्मेलन को रखा जाएगा। रात 8 बजे से लेकर 1:30 बजे तक काव्य रस धारा बहती रही और सैकड़ों श्रोता उस में डुबकी लगाते रहे। 

जिला प्रशासन गाजियाबाद एवं सिविल डिफेंस की तरफ से आयोजित इस कवि सम्मेलन को "मेरी शान तिरंगा" नाम दिया गया। ऑडिटोरियम की सजावट इस तरह से की गई कि बाहर से लेकर अंदर तक तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे। कार्यक्रम का शुरुआती संचालन राज कौशिक ने किया। जबकि कवि सम्मेलन का शानदार संचालन डॉ प्रवीण शुक्ला ने किया। काव्य पाठ करने वाले कवि रहे... पदमश्री सुरेंद्र शर्मा, डाॅ विष्णु सक्सेना, विनीत चौहान, डाॅ प्रवीण शुक्ल, नगरायुक्त महेंद्र तँवर, आशीष अनल, पॉपुलर मेरठी, राज कौशिक, अंजू जैन, डाॅ राजीव राज और डाॅ अजय अंजाम। 

मेयर आशा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, चीफ वार्डन ललित जायसवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ सभी कवियों ने मां सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
Previous Post Next Post