रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- हिंडन पार क्षेत्र लाजपत नगर में भारतीय किसान यूनियन भानु के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किया। भानु के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ठाकुर सुखबीर सिंह द्वारा ये कार्यालय खोला गया है। 

भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा संगठन किसान, शिक्षक, छात्र, मजदूर सभी के साथ है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि किसान आयोग का गठन किया जाना चाहिए। जिसमें उसका अध्यक्ष किसान होना चाहिए इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 60 वर्ष ऊपर वाले किसानों को 10 हजार प्रति माह भत्ते के रूप में दिया जाना चाहिए और किसानों का कर्जा माफ किया जाए तथा किसानों की ट्यूबवेल का बिजली का बिल माफ किया जाना चाहिए। 

राष्ट्रीय संगठन मंत्री भानु के सुखबीर सिंह ने कहा कि आज इस कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है जिसको में विधिवत तरीके से निभाऊंगा और जो भी किसानों के व्यापारियों के हित में होगा उसके लिए कार्य करूंगा। में भी एक किसान का बेटा हूं और किसान का दुख दर्द अच्छे से जानता हूं। आज हमारे अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी दी है में अपने कार्यों से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। 

इसके उपरांत साहिबाबाद सब्जी मंडी पहुंच कर भानु के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सुनील राघव का केक काटकर जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की टीम भी मौजूद रही।
Previous Post Next Post