सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- वरदान सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पौध लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। पौधरोपण अभियान का उदघाटन अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पण्डित विष्णु दत्त मिश्र सरस ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक पेड़-पौधे हैं, तभी तक जीवन है। 

अतः पेड़-पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना हम सभी का दायित्व है। जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधों से ही मिलती है और ऑक्सीजन के अभाव में क्या हालत होती है, यह हम कोरोना काल में देख चुके हैं। ऐसी स्थिति फिर ना आए, इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करनी होगी।  संस्थान के व्यवस्था प्रमुख विजय शंकर समेत संस्थान के अन्य सदस्यों ने भी पौधरोपण किया
Previous Post Next Post