सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले ऐसे साहित्यकारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हिंदी साहित्य में अपनी रचनाओं से एक विशिष्ट योगदान दिया है लेकिन यह सम्मान समारोह ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए तब खास हो गया जब उनकी मिट्टी से निकले एक युवा कवि को सम्मानित साहित्यकारों में सम्मिलित किया गया।

ग़ौर तलब है कि यहां ग्रेटर नोएडा स्थित गांव सैनी से ताल्लुक रखने वाले कवि अमित शर्मा की बात की जा रही है। कवि अमित शर्मा को इस सम्मान समारोह में "शब्द शिल्पी सम्मान" से नवाजा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि कवि अमित शर्मा यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के साहित्यकार बन गए हैं।

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के इस भव्य सम्मान समारोह में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री पंडित दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राज नारायण शुक्ल, पद्मश्री डॉ. बिंदू सिंह, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य अश्विनी त्यागी और सैकड़ों साहित्यकार शामिल रहे। 

बता दें कि बीते वर्षों में कवि अमित शर्मा हिंदी कवि सम्मेलनों का एक बड़ा और चर्चित चेहरा बनकर उभरे हैं। अमित शर्मा करीब 17 सालों से मंच से राष्ट्रवाद की कविताओं से राष्ट्र जागरण का कार्य कर रहे हैं।
परिणाम स्वरूप कवि अमित शर्मा को यह सम्मान मिलना नये रचनाकारों के उत्साहवर्धन का कार्य करेगी।

कवि अमित शर्मा ने सम्मान समारोह की समाप्ति के बाद हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि वो, यह सम्मान पाकर एक नई ऊर्जा से भर गए हैं और आगे भी ऐसी राष्ट्रवादी कविताओं की रचना करते रहेंगे।
Previous Post Next Post