रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  गाजियाबाद के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री गाजियाबाद में चल रहे विकासात्मक कार्यो का निरीक्षण कर रहे हैं। इस निरीक्षण दौरे पर गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री डॉ. जनरल वी.के. सिंह भी उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सवर्प्रथम गाजियाबाद के सभी जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यो पर चर्चा की और उसके बाद उन्होंने गाजियाबाद में चल रही बड़ी योजनाओं का निरीक्षण किया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जनरल वी.के. सिंह ने सबसे पहले गाजियाबाद के प्रताप विहार में 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत गरीबों के लिए बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। उसके बाद  मुख्यमंत्री और सांसद गाजियाबाद के नंदग्राम में पहुँचे जहां उन्होंने कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था का जायज़ा लिया। 

उसके बाद निरीक्षण का अगला पड़ाव वैशाली में पी.एस. सी. की 41 वीं वहानी के लिए 200 व्यक्तियों हेतु बैरक निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया गया। गाजियाबाद के विकास के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार पूर्णतः निष्ठावान होकर, पूर्णतः प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व विकास की गति को तीव्रता मिल रही है।
Previous Post Next Post