रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भोपुरा मंडल में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देशानुसार आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव आयोजन हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष  कुलदीप कसाना के नेतृत्व में मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर मंडल प्रभारी दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा के द्वारा शक्ति केंद्र संयोजको को सभी बूथों पर घर-घर जाकर तिरंगा लगाने के लिए मंडल कार्यालय पर तिरंगा वितरित किया गया। मंडल में कुल 17 शक्ति केंद्र 111 बूथों पर कार्यकर्ता द्वारा मंडल में 10,000 तिरंगा हर घर लगाया जाएगा। 

इस हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी मंडल के पदाधिकारी 11 शक्ति केंद्र प्रभारी बनाए गए हैं सभी आवंटित शक्ति केंद्रों पर जाकर शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा लगाने का काम करेंगे। सभी मूर्तियों के पदाधिकारी इस कार्य में सहयोग करेंगे। आज मंडल के तिरंगा वितरण कार्यक्रम में सभी मंडल पदाधिकारी एवं सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
Previous Post Next Post