रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली। बाइक रैली में बडी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और उन्होंने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों, , कार्यालयों, गोदाम आदि में तिरंगा फहराने की अपील की। तिरंगा बाइक रैली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुई। बाइक रैली अग्रसेन बाजार होते हुए नवयुग मार्केट स्थित दुर्गा भाभी चौक पर समाप्त हुई। 

रैली में शामिल व्यापारी हाथों में तिरंगे व देशभक्ति के बैनर-पोस्टर आदि लिए हुए थे। देशभक्ति के उदघोष से व्यापारियों ने बाजारों को देशभक्ति के रंग से रंग दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए है। इसके उपलक्ष्य में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के जश्न में इस बार 13 से 15 तक हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें हर किसी को अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने अपने घरों पर सम्मान के साथ फहराना है। 

तरुण शर्मा ने कहा कि हर शहरवासी, व्यापारी आदि को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों आदि में तिरंगा फहराना है और देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों को सलामी देनी है।

इस रैली में समस्त व्यापारियों ने अपना संपूर्ण योगदान दिया जिसमें मुख्य रुप से दीपक गर्ग, अनिल गर्ग, संजय गुप्ता, प्रेम प्रकाश, राजेंद्र राजू, श्रीपाल यादव, महेंद्र कुमार, विकास शर्मा, अनिल गुप्ता, नितिन मित्तल, कपिल त्यागी, रोबिन त्यागी, विष्णु, दिलीप गर्ग, दिनेश जैन, धर्म शर्मा, रुपेश गर्ग, सोनू सैनी, जगमोहन, अरुण गुप्ता, अरुण मित्तल, शुक्ला अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, गोस्वामी, गंगा शरण बबलू, नरेंद्र कुमार बिल्लू आदि सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया।
Previous Post Next Post