रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड के समीप में राहीगरो को सड़क पर अश्लील इशारे करते हुए 4 महिलाओं को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ में कई रेस्टोरेंट्स और गेस्ट हाउस संचालकों के नाम बताए हैं जो देह व्यापार में लिप्त हैं।                                                                       
मिली जानकारी के अनुसार राहीगरो से पुलिस को सूचना मिली कि  रोडवेज रेलवे स्टेशन के समीप पर कुछ महिलाएं सड़क पर सरेआम अश्लील हरकतें कर लोगों को भदै इशारे कर रही हैं। जिससे आसपास जाने वाले यात्रियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। 

सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर चंदना विश्वास पत्नी तपन विश्वास निवासी गांव श्याम नगर जिला उत्तर परगना कोलकाता वेस्ट बंगाल, ज्वालापुर रोशनी पुत्री कल्लू फेरूपुर पथरी उम्र 20 वर्ष, सबर जीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह गांव कपूरथला जिला जालंधर पंजाब, सावित्री पत्नी राजेंद्र रानी गली दूधाधारी चौक को सरे राह अश्लील हरकतें करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूछताछ में कई होटल  व लाज संचालकों के इस व्यापार में सलिप्त होने की जानकारी मिली है। जिसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा चारों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।
Previous Post Next Post