रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के घर में झोलाछाप डॉक्टर दंपत्ति द्वारा गाली-गलौज अभद्र व्यवहार मुकदमे में हरिद्वार न्यायालय ने झोलाछाप डॉक्टर के सहयोग दंपत्ति के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। जिसमें कि 15 सितंबर तक न्यायालय में पेश होने का आदेश जारी हुआ है।                            

विदित हो वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान व उनके पुत्र के खिलाफ उक्त झोलाछाप डॉक्टर दंपत्ति ने पुलिस के साथ सांठगांठ कर दिनांक 6-8- 2021 को झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पत्रकार के घर में गाली गलौज व जान से मारने की धमकी उक्त दंपति द्वारा दिए जाने पर उक्त दंपति के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर उक्त दंपति को गैर जमानती वारंट जारी कर जेल भेजा गया। 

डॉक्टर दंपत्ति पूर्व मे भी कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहे। अब न्यायालय ने झोलाछाप डॉक्टर के सहयोगी दंपत्ति के खिलाफ भी वारंट जारी कर दिए हैं |उक्त झोलाछाप डॉक्टर को देहरादून में किसी करीबी के देखे जाने की खबर है।
Previous Post Next Post