रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- उत्तराखंड राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थल बदरीनाथ की पहाड़ियों में मौसम का पहला हिमपात हुआ है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।बदरीनाथ की ऊंची पहाड़ियों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है।                                                                 
राज्य के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम में श्राद्ध पक्ष के कारण भारी संख्या में तीर्थयात्री अपने पितरों का पिंडदान करने पहुंच रहे हैं। पहाड़ों में हुई बर्फबारी को देखकर पर्यटन और तीर्थाटक काफी रोमांचित हो रहे है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण तीर्थ नगरी ऋषिकेश में राफ्टिंग बंद कर दी गई। गंगोत्री और बदरीनाथ हाईवे बार-बार बंद होने के कारण ऋषिकेश में चारधाम यात्रियों को रोक दिया गया।  रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि दो दिन के लिए भारी बारिश की चेतावनी के बाद शनिवार सुबह ग्यारह बजे के बाद यात्रियों को केदारनाथ नहीं जाने दिया गया।
Previous Post Next Post