रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर द्वारा रविवार को रामलीला मैदान में भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में बडी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। भूमि पूजन के साथ ही रामलीला की तैयारियों का कार्य भी शुरू हो गया। भगवान राम के जयकारों के साथ विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। 

श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि, महापौर आशा शर्मा, राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल, विधायक अतुल गर्ग, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, बलदेव राज शर्मा आदि ने कहा कि भगवान राम हम सभी के ईष्ट हैं और वे कण-कण व जन-जन में बसे हुए हैं। भगवान राम की हर लीला मानवता का कल्याण करने वाली हैं। 

यही कारण है कि उनकी लीलाओं का मंचन रामलीला के रूप में होता है, जिससे विश्व भर के लोग प्रेरित होते हैं। आरती के बाद बडी संख्या में राम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भूमि पूजन में रिचा सूद अनिल अग्रवाल दीपक अग्रवाल दिवाकर सिंघल आदि भी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल व महामंत्री भूपेंद्र चौपडा ने सभी का स्वागत किया और बताया कि कविनगर की रामलीला 21 सितंबर से शुरू होगी।
Previous Post Next Post