रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्‍यक्ष बनने के बाद वीरवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई की बैठक लेने गाजियाबाद पहुंचे। यहां यूपी गेट पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में किए गए इस स्वागत में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनके समर्थन में नारे लगाए।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गाजियाबाद से उनका बहुत पुराना नाता रहा है। उनका गाजियाबाद आना कोई विशेष अवसर नहीं है। अक्सर पार्टी और व्यक्तिगत स्तर के कार्यक्रमों में वह गाजियाबाद आते रहते हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं ने जिस जोश के साथ मेरा स्वागत किया है इसके लिए में सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 

उन्होंने अपनी मिली हुई नई जिम्मेदारी पर बोलते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता की तरह मैंने इस जिम्मेदारी को लिया है लेकिन इसे सफल बनाने में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का परिश्रम लगेगा ऐसी मैं आशा करता हूं।
यहां पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यह भी कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के पीछे कार्यकर्ताओं की ताकत है तथा देश के प्रधानमंत्री के प्रति जनता का जो विश्वास और आशीर्वाद है उसको लेकर आगे बढ़ेंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने अगुआई की इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष वैशाली स्थित एक सभागार में क्षेत्रीय बैठक में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए।

स्वागत कार्यक्रम में महापौर श्रीमती आशा शर्मा विधायक सुनील शर्मा अतुल गर्ग खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय शर्मा पूर्व महापौर आशु वर्मा विजय मोहन सरदार एसपी सिंह उपाध्यक्ष रनीता सिंह चमन चौहान महामंत्री पप्पू पहलवान गोपाल अग्रवाल  सुशील गौतम राजेश त्यागी संजीव चौधरी कुलदीप त्यागी अश्वनी शर्मा अमित भारद्वाज धीरज अग्रवाल संदीप त्यागी धीरज शर्मा पार्षद अभिषेक मोंटी मनोज गोयल संजीव झा पंचम चौधरी जय कमल अग्रवाल दयानंद बंसल योगेश भाटी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post