रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार नगरी के पौराणिक देवियों के प्रसिद्ध मंदिरों में आज शारदीय नवरात्र में अष्टमी अवसर पर भक्तों का देवी के दर्शनों हेतु तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं द्वारा अष्टमी में महागौरी की विधि विधान से पूजा उपरांत कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।                                                                              
हरिद्वार के पौराणिक देवियों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में माया देवी, चंडी देवी, मां मनसा देवी में नवरात्रि अष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तीर्थ नगरी के पौराणिक सिद्ध पीठ होने के कारण यहां देवी के दर्शनों हेतु भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है।भक्तों द्वारा नवरात्रों की विधिवत पूजा व व्रत उपरांत दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं के पूजन के बाद भक्तों द्वारा अपने उपवास की समाप्ति का नवरात्रों की पूजा का समापन किया गया। 

कुछ श्रद्धालु गण नवमी में माता सिद्धिदात्री के पूजन के उपरांत तथा कन्याओं का पूजन करके अपने नवरात्रों की पूजा की समाप्ति की जाती है। माता के इन पौराणिक मंदिरों में मंदिर प्रबंधन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने हेतु काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
Previous Post Next Post