रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- समरकूल परिवार ने नवरात्रों के सातों दिन, 11 वैदिक आचार्यों द्वारा लगातार पूजा पाठ, अनुष्ठान और यज्ञ के पश्चात मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। उन्हें ईश्वर्य रूप देकर समरकूल के नये प्लांट में स्थित मंदिर में श्री गणपति महाराज और मां जगदम्बा के साथ पवनसुत हनुमान को विधिवत विराजमान कराया। आज अष्टमी पर भंडारे का आयोजन भी हुआ। 

समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता ने बताया कि आज हमारे नए प्लांट में अष्टमी के दिन भंडारे का आयोजन किया गया है। माता रानी से प्राथना है सभी के घर माता रानी का वास हो और माता रानी सभी पर अपनी कृपा  बनाए रखे। 

उन्होंने बताया कि आज के समय में व्यापार को भी अपडेट रखना पड़ता। अगर हम अपने काम को अपडेट नहीं करेगे तो हम मार्किट में पीछे हो जायेगे। हमारे नए प्लांट में अपडेट मशीनें लगी है। जो भी प्रोजेक्ट बनता है उसको कुछ दिनों बाद अपडेट करना पड़ता है। तभी आप मार्किट में टिक सकते है।

इस अवसर पर संजीव गुप्ता, रश्मि गुप्ता, राजीव गुप्ता, सीमा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरभि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तुषार गुप्ता, गुप्ता, ताश्विक गुप्ता, कियारा गुप्ता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post