रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- नगर आयुक्त डॉ नितिन गौर के निर्देशानुसार गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले सभी छठ घाटों का मरम्मत कार्य निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण करा लिया गया है। साथ ही रंगाई पुताई का कार्य भी लगभग पूर्ण हो गया है। छठ घाट की साज-सज्जा को देखकर श्रद्धालुओं काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं जिसमें पार्षदों का विशेष सहयोग गाजियाबाद नगर निगम को प्राप्त हुआ है।

महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त के नेतृत्व में छठ पर्व को सफल बनाने हेतु गाजियाबाद नगर निगम के समस्त विभागीय अध्यक्ष बेहतर कार्यवाही कर रहे हैं जिसमें पुरबिया समाज की लोगों का भी सहयोग निगम को प्राप्त हुआ है। देखने में आया है कि 61 छठ घाट जोकि निगम द्वारा मरम्मत कर रंगाई पुताई का कार्य कर सजाए गए हैं बहुत ही मनमोहक लग रहे हैं।

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी द्वारा बताया गया कि पूर्व निर्मित छठ घाटों पर मरम्मत कराकर रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण करा दिया गया है साथ ही रूठ के अनुसार सभी मार्ग व्यवस्थित हैं जहां पर निर्माण विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण कार्यवाही की जा रही है।

हिंडन घाट समेत ऐसे छठ घाट जो कि लगभग सभी जोन के साथ साथ वार्ड में भी सुविधा के दृष्टिगत बनाए हुए हैं उन पर भी गाजियाबाद नगर निगम ने बहुत ही सुंदर व्यवस्था बनाई है आसपास की साफ सफाई घाटों में पानी की व्यवस्था तथा उन पर पेंट करा कर रंगाई पुताई का कार्य व अन्य आवश्यक सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए की गई है जिसका समय समय पर नगर आयुक्त महोदय स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं जिससे शहर में छठ पर्व पर विशेष आकर्षक सुविधाएं श्रद्धालुओं में उत्साह बनाए हुए हैं।
Previous Post Next Post