रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व मे करोड़ों किसानों, छात्र, नवजवानों, महिलाओं के श्रद्धेय नेता पूर्व मुख्यमंत्री, रक्षामंत्री भारत सरकार रहे मुलायम सिंह यादव, की स्मृति सभा 1, ज्ञानपीठ केन्द्र, शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पार्क जीटी रोड साहिबाबाद के प्रांगण मे आयोजित किया, सैकड़ों विद्वानों, गणमान्य नागरिकों, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेता जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण कर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ रघुपति, राघव, राजा राम से शांति पाठ, 2 मिनट का मौन रखकर किया गया। उनके कृतित्व से प्रेरणा ले उनके बताए सिद्धान्त पर चलने का संकल्प लिया गया।
          
नेता जी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि नेता जी से हम नवजवानों ने एक बैठक मे भारत कि राजनीति दिशा और दशा पर प्रश्न करते हुए कहा कि राजनीति मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है, श्रद्धेय नेता जी ने छात्रों और नवजवानों से ही प्रश्न पूछ लिया और कहा कि अच्छे पढे लिखे लोग राजनीति मे जब नहीं आयेगे तो देश सही दिशा मे न जा पायेगा न इसकी दशा बदलेगी, हमे अन्याय, अत्याचार, अनाचार करने वालों के विरोध मे तन कर खड़ा होना चाहिए, तभी जुल्मी के जुल्म से जन मानस को राहत मिलेगी, वीरेन्द्र यादव ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं का बहुत ही सम्मान करते थे, नेता जी से मिलकर कार्यकर्ता सब भूल श्रद्धेय मुलायम सिंह का मुरीद हो जाता था, जब नेता जी भारत के रक्षामंत्री थे तो शहीद जवानों के पार्थिक शरीर को उनके पैतृक गाँव मे पहुँचाने की व्यवस्था करवा राजकीय सम्मान से उनकी अंतेष्टि का मार्ग प्रशस्त किया| वे वादे के पक्के, किसानों, नवजवानों, महिलाओं, मजदूरों, सभी वर्गों के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया, नेता जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा हमे जो प्रेरणा मिली है उस पर चलने से होगी।             
कार्यक्रम मे शामिल प्रमुख लोगों ने चित्र पर पुष्प अर्पित किया शिक्षाविद राम दुलार यादव, ड़ा0 विशन लाल गौड़, ड़ा0 देवकर्ण चौहान, एस0एन0 अवस्थी, सी0पी0 सिंह, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, एस0एन0 जायसवाल, एस0पी0 छिब्बर, सहदेव गिरि, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, ठा0 विक्की सिंह, विनोद त्रिपाठी, अंशु ठाकुर, बाबू सिंह आर्य, मनोज पंडित, बी0एन0 तिवारी, गुड्डू यादव, अवधेश यादव, नानक प्रजापति, राम प्यारे यादव, फ़ौजुद्दीन, यासीन मुखिया, राहुल यादव, संजय पटेल, मुनीव यादव, ओम प्रकाश अरोड़ा, कृष्ण कुमार दीक्षित, राज देवी चौधरी, संजू शर्मा, बिन्दू राय, राजेश्वरी गुर्जर, उर्मिला पटेल, रेनूपुरी, सुरेन्द्र यादव, राजेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, माजिद ठाकरान, दिवाकर गुप्ता, हरिशंकर वर्मा, ध्रुव तिवारी, कृष्णनन्द, महेंद्र यादव, देवमन यादव, रॉबिन भड़ाना, मेनपाल नागर, बाबा खान।

सर्वेश यादव, उपेंद्र यादव, शाहरुख खान, निसार, मोहसिन राणा, फिरोज, जब्बार मलिक, वी0पी0 यादव, अशोक साह,योगेश भड़ाना, अनिल मिश्र, वकील चौधरी, बाबू पहलवान, दिनेश यादव, विनोद यादव, सतीश सोनी, सतीश यादव, इमरान, राम प्रताप, धर्मेंद्र यादव, हाजी मोहम्मद सलाम, प्रेम चंद पटेल, हरदेव यादव, प्रिंस, संत राम, उमेश यादव, बलराम, कसाना, रिंकू यादव, राधेश्याम, रोहित आदि सैकड़ों ने नेता जी को याद किया| श्रद्धांजलि सभा मे जन सैलाब उमड़ पड़ा, यह श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की लोक प्रियता को दर्शाता है कि गाजियाबाद मे नेता जी का जलवा कायम है।
Previous Post Next Post