सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

रामपुर :- विधानसभा उपचुनाव में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रत्याशी आकाश हनी सक्सेना के समर्थन में व्यापारियों की तिलक नगर कालोनी में सभा का आयोजन किया। गाजियाबाद शहर विधायक अतुल गर्ग ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में प्रदेश के सभी व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते है पिछली सरकार में व्यापारियों के साथ लूट, हत्या और रंगदारी आम बात थी वही अब अपराधी जेल की सलाखों के पीछे है। 

अधिकारी व्यापारियों की समस्या को समझते है। व्यापार से सम्बंधित सभी जानकारी, आवेदन व शिकायत समाधान सभी ऑनलाइन हो गए हैं जिस से अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगी है व्यापारियों को व्यापार करने में सरलता आयी है।  अतुल गर्ग ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि रामपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी आकाश हनी सक्सेना को अधिक से अधिक मतों से जितना है। रामपुर के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।
   
सभा मे प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, राजीव शर्मा, सलविंदर विराट, अमित गुप्ता, महफूज हुसैन व सेबू खान आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को एकजुट होकर जिताने का वायदा किया।
Previous Post Next Post