रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- पुलिस ने वीरवार को अमित यादव उर्फ जोगेंद्र सिंह को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। अमित खुद को कभी IPS अफसर तो कभी इंस्पेक्टर बताता। वह रौब दिखाकर लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे ठगी करता था। गाजियाबाद में उसने दो लोगों को दिल्ली पुलिस और होमगार्ड में भर्ती कराने का झांसा देकर साढ़े 9 लाख रुपए ठगे हैं। अमित के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। कविनगर पुलिस ने अमित उर्फ जोगेंद्र के साथ एक महिला को भी पकड़ा है। 

पुलिस ने बताया कि अमित यादव उर्फ जोगेंद्र सिंह मूल रूप से फिरोजाबाद जिले में सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव धौसाई का रहने वाला है। उसके साथ पकड़ी गई महिला राजकुमार पति करन सिंह गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र स्थित आकाश नगर की रहने वाली है।

अमित के पास से कई फर्जी दस्तावेज, इंस्पेक्टर की वर्दी आदि बरामद हुए हैं। उसने गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक एरिया के पते पर एक फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा है। अमित के मोबाइल फोन से कई ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जिसमें वो पुलिस अफसर की वर्दी पहना है। अमित ने हापुड़ के नीरज से दिल्ली पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 7 लाख रुपए और कविनगर के फूल सिंह से होमगार्ड बनवाने के नाम पर ढाई लाख रुपए ठगे थे। इन दोनों मामलों में गाजियाबाद पुलिस को उसकी तलाश थी।
Previous Post Next Post