रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- तीर्थ नगरी हरिद्वार में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा वो ठंड के कारण रोजमर्रा की जीवन शैली पर असर देखने को मिला कोहरे के चलते आम शहरी क्षेत्र में लोगों का आवागमन सामान्य से काफी कम दिखाई दिया।                                                             
राज्य के मैदानी इलाकों में दो दिन के लिए कोहरा और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। राज्य के मैदानी इलाकों में अभी घना कोहरा और शीतलहर दो दिन और सताएगी। मौसम विभाग ने ऊधमसिंनगर और हरिद्वार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुजुर्गों एवं बच्चों समेत गर्भवती महिलाओं का इस मौसम में खास ख्याल रखने की अपील की गई है।मौसम विभाग ने हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और दून के देहात इलाकों में घने से घना कोहरा पड़ने, तापमान चार डिग्री या उससे नीचे चले जाने और शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। 

मौसम निदेशक डा. बिक्रम सिंह के मुताबिक सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट जारी किया गया है। वहीं वाहन चालकों से कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करने की अपील की गई है और वाहन संचालन में विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है।
Previous Post Next Post