रिपोर्ट :- अजय रावत

ग़ाज़ियाबाद/नोएडा :- बौद्ध महोत्सव आयोजन समिति गौतम बुद्ध नगर द्वारा राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष एसपी आनंद ने आगामी 25 दिसंबर को होने वाले पावन पर्व बौद्ध महोत्सव के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पावन पर्व बौद्ध महोत्सव को अति उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 

उपाध्याय सूरजपाल राक्षस एडवोकेट ने कहा कि इस बार भी  सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति राजस्थानी, हरियाणवी एवं गुजराती कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। महासचिव विनोद बौद्ध ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर महापर्व बौद्ध महोत्सव की शोभा को बढ़ाएं।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से एसपी आनंद, सूरजपाल राक्षस एडवोकेट, विनोद बौद्ध, अंजू बौद्ध, शिवानी बौद्ध, मास्टर लेखराज बौद्ध, मोहर सिंह बौद्ध मौजूद रहे।
Previous Post Next Post