सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में रविवार को भारतीय नौसेना दिवस धूमधाम से मनाया। स्कूल के बच्चों ने कई प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर भारतीय नौ सेना के जवानों की बहादुरी को सलाम किया। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने भारतीय नौसेना दिवस का उदघाटन किया। 

उन्होंने बताया कि 1971 में भारत.पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट के लॉन्च किया गया था। भारतीय नौसेना ने इस युद्ध में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले नौसैनिकों को सम्मान देने व भारतीय नौसेना की सफलता का जश्न मनाने के लिए ही हर वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौ सेना दिवस मनाया जाता है। 

यह दिवस हमें यह भी याद दिलाता है कि देश के जवानों की बहादुरी, त्याग व बलिदान के  कारण ही हम सुरक्षित हैं। हमें इन जवानों के जवानों से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज व देश के विकास में योगदान देना चाहिए। स्कूल के बच्चों ने कई प्रकार की गतिविधि की व भारतीय नौसेना के शिप, यूनिफार्म व टोपी बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
Previous Post Next Post